आईपीएल 2025 में नजर आए रोबोट डॉग की कीमत और फीचर्स क्या हैं?

आईपीएल 2025 में नजर आए रोबोट डॉग की कीमत और फीचर्स क्या हैं?

 

 आईपीएल में इन दिनों दिखाई देने वाला एक डॉग जो कि बाकी कुत्तों से बिल्कुल अलग है। इस डॉग की खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर एमएस धोनी इस कुत्ते से खेलते नजर आ रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं कुत्तों से धोनी का खूब लगाव है। धोनी अपने जन्मदिन का केक भी अपने कुत्ते के साथ एक बार काटते हुए नजर आए थे। 

दरअसल आईपीएल में यह नया मेहमान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भारतीय क्रिकेटर इसके साथ खूब खेलते हुए नजर आए हैं। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी भी इस रोबोटिक डॉग के साथ खेलते हुए नजर आए। 

क्या आप बाइक चलाते हैं? तो, इस एप्लिकेशन को डाउनलोड करना सुनिश्चित करें।

एमएस धोनी एक वीडियो में इस रोबोटिक डॉग को पकड़ कर ले जाते हैं बाउंड्री के बाहर। फिर उसके बाद हैंड पंच करते हैं। इसके अलावा धोनी रोबोटिक डॉग से एक एक्शन करने को कहते हैं। रोबोटिक डॉग बिल्कुल धोनी के अंदाज में ही वो एक्शन करते हुए नजर आता है। 

 



लखनऊ के मैदान में BCCI का कुत्ता आया कहां से?

 

यह कुत्ता एक रोबोटिक डॉग कैमरा है। जो मैदान की तस्वीरें कैप्चर करता है और इसका इस्तेमाल टॉस के दौरान सिक्के को कप्तान तक पहुंचाने के लिए भी किया जा रहा है। BCCI ने IPL के इसी सीजन से इसका इस्तेमाल शुरू किया है। एक स्टेडियम पर धोनी उसी के साथ नजर आए। 

 

इस रोबोटिक डॉग की कीमत क्या होगी?

 

BCCI जिस रोबोटिक डॉग का इस्तेमाल IPL 2025 के दौरान कर रही है। उसकी बाजार में कीमत लाखों में है। उसकी कीमत 3.5 लाख से लेकर 4.5 लाख तक बताई जाती है। 

आपको बता दें BCCI ने इसका नाम रखा है रोबोट कुत्ता। यह रोबोट डॉग ब्रॉडकास्टिंग टीम का हिस्सा है और इसके ऊपर कैमरे और सेंसर लगे हुए हैं। बता दें कि यह रोबोट डॉग मैदान पर जंप कर सकता है, दौड़ सकता है और रिकॉर्डिंग के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। 

 

रोबोट डॉग का मेन काम टॉस के दौरान सिक्के को कप्तान तक पहुंचाने का है। 


पेट्रोल पंप पर आपको भी मिलेंगे ये छह अधिकार।




ટિપ્પણીઓ

આ બ્લૉગ પરની લોકપ્રિય પોસ્ટ્સ

ગ્રામ પંચાયતને મળતી કુલ ગ્રાંટો 2024

Gram Panchayat: Role, Duties of Sarpanch and Types of Government Grants :: ગ્રામ પંચાયત: સરપંચના કાર્ય, જવાબદારીઓ અને સરકાર તરફથી મળતી ગ્રાન્ટ્સ

ANGANWADI BHARTI 2025 GUJARAT : લાયકાત , ફોર્મ કેવી રીતે ભરવું, તારીખ, જગ્યા વગેરેણી સંપૂર્ણ માહિતી.